संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ हरित शिक्षक दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री कुमार रणजीत ने की।समारोह का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्री कुमार रणजीत ने दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना और संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 12वीं के छात्र अरबाज आलम ने किया।शिक्षक दिवस को खास बनाने के लिए विद्यालय के इको क्लब मिशन फॉर लाइफ से जुड़े छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक फूल-पत्तियों से विद्यालय परिसर एवं कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने हरित शिक्षक दिवस मनाकर लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया और कहा कि शिक्षक
विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।समारोह में विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार, विमलेश कुमार झा, तारिक अनवर, इमामुद्दीन, अमित कुमार, रति दूबे, डोली रानी, खुशबू कुमारी, आशा कुमारी, शशि, खलील रहमान, कमरुज्जमा, कैशर आलम सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







