सिकटी संवाददाता रंजन राज
शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल 52वीं वाहिनी ई कंपनी मजरख के जवानों के साथ-साथ, नेपाल एपीएफ़, सिकटी पुलिस तथा नेपाली सुरक्षाबलों की संयुक्त गश्ती टोली को गश्त करते देखा गया। मजरख कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सुमित मालिक, नेपाल एपीएफ़ के इंस्पेक्टर राजू श्रेष्ठ, नेपाल रंगेली थाना इंस्पेक्टर बुधिराम चौलागाई तथा सिकटी थानाध्यक्ष आदित्य किरण की संयुक्त टीम में कई जवानों के साथ संयुक्त पेट्रोलिन्ग कर नो मेन्सलेंड पर अवस्थित पीलरो का जायजा लिया गया। ताकि चुनाव के समय जब बॉर्डर सील रहेगी, तो सुरक्षा बलों को गश्ती में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी संयुक्त गश्ती कर रहे हैं, ताकि चुनाव बिना किसी बाधा के संपन्न हो।
उन्होंने बताया कि खुली सीमा के सभी स्थानों पर गश्त की जा रही है। वहीं सीमा की सुरक्षा को लेकर अराजक तत्व से निपटने, सीमा से अवैध सामानों की तस्करी व रोकथाम तथा दोनों देश की सुरक्षा की दृष्टिकोण से संभावित खतरों से बचने के लिए सीमा की महत्वपूर्ण जानकारियां एक दूसरे से साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि आगामी चुनाव को मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।





















