नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार
मक्का मदीना के सफर के लिए नगर पंचायत बारसोई स्थित मौलानापुर एवं रघुनाथपुर से जायरीनों की एक टोली शुक्रवार की शाम को रवाना हुआ। इस मौके पर परिवार वालों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने जायरिनों से बारी-बारी से मिलकर शुभकामनाएं दी। गले लगाया फूल माला पहनाऐं उनकी खैर एवं सलामती की दुआऐं मांगी। अपने लोगों ने, अजीजों ने उमराह यात्रियों से मदीना पहुंचकर मदीना वालों से सलाम कहने की गुजारिश की। बता दे कि बिना सीजन के हज पर जाने को उमराह कहते हैं।
हज सिर्फ बकरीद के समय होता है।वहीं रवानगी के मौके पर उमराह यात्रियों ने पाक परवर-दिगार की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआएं मांगी।साथ ही मुल्क के हर बला से महफूज रखने की दरख्वास्त की। मौके पर मौलानापुर से मोहम्मद सादिक एवं आसिया खातून तथा रघुनाथपुर से अली हुसैन, सितारा खातून एवं खैरुद्दीन मक्का- मदीना की ओर को रवाना हुये. रवानगी के मौके पर जायरीन मोहम्मद सादिक ने बताया कि इस्लाम को मानने वाले प्रत्येक लोगों की दिली ख्वाहिश होती है कि वे अपने जीवन में एक बार मक्का-मदीना की जियारत जरूर करे।






















