नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा प्रखंड के मानुलहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 5 में रात के 1 बजे अचानक आग लगने से एक परिवार के तीन घर जलकर राख हो गया। जबकि एक और घर को आंशिक क्षति पहुंचा है। इस अगलगी की घटना पंखा,मिक्सर , किराना दुकान का सामान,घरेलू अनाज ,लकडी के फर्निचर , कपडा सहित अन्य समान जलकर स्वाहा हो गया।
इस दौरान गृहस्वामी चंद्रिका सिंह का तीन घर जलकर राख हो गया जबकि तीन बकरी भी झुलस गई, जिसमें एक बड़ी बकरी की मौत हो गई। वहीं गाय को बचाने के क्रम में चंद्रिका सिंह की पत्नी रंजना देवी व पुत्र बब्बन भी झुलस गया। जिनका उपचार जारी है। अगलगी में बगल के अंबिका सिंह के घर को भी आंशिक क्षति पहुंची है।
वहीं अगलगी के कारणों का पता नही चल पाया है। जानकारी अनुसार जिस वक्त आग लगी गृहस्वामी खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान घर में सोये बच्चे जग गये व हो हल्ला करने लगे। गृहस्वामी जबतक कुछ समझ पाते आग की उंची उंची लपटे उठने लगी। आग को देखते हीं ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचे आग उग्र रूप ले चुका था। वहीं देखते ही देखते आग भडक उठी। हालांकि स्थानीय ग्रामीण व पडोस में आए बरातियों ने घरेलू संसाधनो के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान पांच लाख से अधिक मुल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। हलांकि जहां अगलगी की घटना हुई है। वहां कच्चे घर वाले घनी आबादी है। लेकिन ग्रामीणों की सजगता से अगलगी की बडी घटना टल गई । पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गयी है। वहीं समाजसेवी बबलू सिंह ने पिडित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे का मांग किया है। इधर अगलगी के बावत अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र व राजस्व पदाधिकारी रविराज ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।






















