नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा प्रखंड के दो पैक्स को मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत सम्मानित किया गया।
बिहार में इस तरह की प्रोत्साहन राशि की शुरुआत पहली बार हुआ। जिसके लिए सभी पैक्स अध्यक्ष को ऑनलाइन आवेदन देने को कहा था। वहीं बिहार मे सिरसिया हनुमानगंज पैक्स का नौवा स्थान, जिला में दुसरा स्थान जबकि प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रोत्साहन राशि में सिरसिया हनुमानगंज पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव को तीन लाख का चेक व दुसरे स्थान पर रहे खुटहा बैजनाथपुर पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मेहता को दो लाख का चेक प्रदान किया गया।
इन दोनों पैक्सों को पटना के अरण्य भवन में सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस संबंध में भरगामा प्रखंड की सिरसिया हनुमानगंज पैक्स व खुटहा बैजनाथपुर पैक्स शामिल है। बताया गया कि राज्य स्तर पर कुछ मापदंड तय किया गया था। जिसका विभागीय स्तर से मॉनिटरिंग की गई। हर कार्यों में ओवरऑल इन दोनों पैक्स का बेहतर परफॉर्मेंस रहा। जिसके बाद इन पैक्सों का चयन मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के लिए किया गया।
इस उपलब्धि पर मुखिया कुलदीप यादव, पुर्व मुखिया मिथिलेश राय, डाकपाल कमल प्रसाद कमल, प्रो गुरुदेव यादव, पुर्व मुखिया प्रतिनिधी मणिलाल भगत, समाजसेवी परमेश्वरी साह,दिलीप कुमार साह,मुरारी साह,प्रवीण साह,कमल किशोर शर्मा,मो सुलेमान, मो सदीक,सुभाष साह,महेंद्र यादव, प्रदीप यादव, मो उस्मान, कृष्णदेव मालाकार, रंजीत राय,प्रकाश यादव,सुबोध राय, कपिलदेब सरदार,लक्ष्मण शर्मा व अन्य ग्रामीण ने पैक्स के कामयाबी पर खुशी का इजहार किया।
इधर सिरसिया हनुमानगंज पैक्स के अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत उनके पैक्स का चयन होने से काफी खुशी है। इससे पंचायत के किसानों की सेवा करने में और अधिक मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिरसिया हनुमानगंज के समस्त किसानों के सहयोग से हीं यह सफलता संभव हो पाया है।






















