नजरिया न्यूज रानीगंज।
गुरुवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गीतवास के बच्चे के द्वारा महाशिवरात्री पर्व के पूर्व बच्चों द्वारा झांकी निकाली गई ।
झांकी में भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह उत्सव को प्रस्तुत किया गया ।झांकी में भगवान शिव का रूप में आदर्श कुमार,पार्वती के रूप में लक्ष्मी कुमारी,भूत -पिशाच के रूप में ओम कुमार, करण कुमार , आदर्श कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। लोगों ने जमकर बच्चों द्वारा निकाली गई झांकी की प्रशंसा की है।मौके पर प्रधानाध्यापक अलख निरंजन, इंदू भूषण, पवन पासवान, रविशंकर, अजय कुमार, भवेश कुमार, अनिता , रानी, लुबना ,सुमन, जयंत, अमर, मनोज, राजेश आदि शिक्षक -शिक्षका मौजूद थे।






















