Post Views: 128
नजरिया न्यूज़, रानीगंज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को मेरा युवा भारत, अररिया के तत्वावधान में रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय खरहट बरमोत्तरा से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी पूरे गांव में भ्रमण करते हुए देशभक्ति के नारे लगाते रहे।
स्वयंसेवक अजित रंजन ने बताया कि 14 अगस्त को पूरे जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करना है।
तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य सत्यनारायण मंडल, सुशीला देवी, सत्यभामा कुमारी, विजय विश्वास, रंजना कुमारी, किरण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान “एक देश, एक शान—तिरंगा हमारी पहचान” का नारा भी लगाया गया।
















