संवाददाता:- राजीव कुमार
फारबिसगंज प्रखण्ड के हरिपुर पंचायत महादलित टोला अब भी मूल भूत सुविधाओं से कोसो दूर है मालूम हो कि हरिपुर 3 नंबर वार्ड में आवास से लेकर सौचालय तक कि सुविधाओं से सभी महादलित परिवार को दूर रखा गया है उक्त वार्ड में सैकड़ो परिवार निवास करते है जिसमे मात्र एक शौचालय कुछ दिन पूर्व बनाया गया है उसमें में भी जिसके जमीन पर बना हुआ है वह हर वक्त ताला लगा के रखता है जब मीडिया की टीम हरिपुर पंचायत वार्ड संख्या 3 पहुंची तो लोगों में काफी आक्रोश देखा गया जब आक्रोश की कारण पूछा गया तो महादलित परिवार के लोंगों ने बताया हमलोग के बस्ती में एक विद्यालय तक नहीं है जिसमे हमारे बच्चे गुणवता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके ना हिं शुद्ध जल पीने के लिए मिलता है, मुखिया प्रत्याशी रामदेव ऋषिदेवः ने बताया इस महादलित बस्ती में एक भी शौचालय नहीं है हमारे मा बहन सौच के लिए कहाँ जाए हमारे माँ बहन को लज्जित होकर गेंहू मक्का खेत मे मजबूरन शौच करने जाना पड़ता है
और कागज पर हरिपुर पंचायत को ओ डी एफ घोसित करा दिया गया हम सभी महादलित परिवार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, गौरतलब है कि सरकार द्वारा घर-घर नल का जल हर घर शौलाचाय हरेक गरीब परिवार को आवास के सारी योजनाए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं है जिसमे सरकार द्वरा पूर्ण कोशिश रहती है कि सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचे ना कि सिर्फ कागज पर मुखिया प्रत्यासी रामदेव ऋषिदेवः व ग्रामीणों की माने तो उनके पंचायत को कागजों पर पूरा शौचालय बना दिया गया यहां तक कि हरिपुर पंचायत को पूर्ण रूपेण शौचालय मुक्त ओ डी एफ घोसित कर दिया गया है लेकिन हकीकत ये है कि महादलित टोला वार्ड संख्या 3 में एक भी घर मे शौचालय नहीं बना है, महादलित महिलाओं ने सरकार के इन सभी योजनाओं का खूब विरोध करते हुए जांच करने की मांग सरकार से की,






















