= ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पूर्ण कार्य और जारी कार्य का ब्योरा अनुपलब्ध, ग्राम पंचायतों में व्यय राशि की जानकारी उपलब्ध
उत्तर प्रदेश से अनिल उपाध्याय और बिहार से बीरेंद्र चौहान, 05मार्च।
ग्राम पंचायतों के खरबों रुपये के कार्यों को उत्तर प्रदेश और बिहार की नौकरशाही छुपा रही है। यह अनोखा महाघोटाला है।उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर-जिले के विकास खंड कादीपुर अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर, विकास खंड करौदीकलां अंतर्गत ग्राम पंचायत खालिसपुर गोपालपुर,जौनपुर जिला अंतर्गत विकास खंड सुइथाकला में स्थित ग्राम पंचायत बिरैली और बिहार प्रदेश में किशनगंज जिला में स्थित पोठिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दामलबाड़ी से भारत सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में रुपये व्यय करने की जानकारी दी गई है। कार्य योजना की जानकारी दी गई है लेकिन कंप्लीट कार्य और आनगोइंग कार्य की जानकारी नहीं दी गई है।
उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के विकास खंड करौदीकलां में स्थित ग्राम पंचायत खालिसपुर गोपालपुर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में एक करोड़, 03,39,154 रुपये प्राप्त किया। 88 लाख, 68,363रुपये व्यय किया है। 112 कार्य योजनाएं बनाई,लेकिन उपलब्धि नौकरशाही द्वारा शून्य दिखाई गई है।
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिला अंतर्गत कादीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर में वित्तीय वर्ष 2020-21में 13लाख 45, 497रुपये में 10लाख 94,592 रुपये व्यय किया गया है। कुल 45कार्य योजनाओं का चयन किया गया लेकिन नौकरीशाही की रिपोर्ट में उपलब्धि शून्य है।
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला अंतर्गत विकास खंड सुइथाकला स्थित ग्राम पंचायत बिरैली में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 31लाख, 11,839 रुपये में 11लाख, 88,002रुपये व्यय किया गया है। कुल 28कार्य योजनाओं का चयन किया गया था लेकिन एक भी कार्य नौकरशाही द्वारा पूर्ण नहीं दिखाया गया है।
बिहार प्रदेश के किशनगंज जिला अंतर्गत पोठिया प्रखंड के ग्राम पंचायत दामलबाड़ी में वित्तीय वर्ष 2020-21में 40लाख 38, 813 रुपये में तीन लाख,32,344 रुपये व्यय किया गया है। 40 कार्ययोजनाओं का चयन किया गया है। कंपलीट योजनाओं की संख्या शून्य है।
ग्रामीणों की टिप्पणी:
वित्तीय वर्ष 2020-21की राशि अभी तक व्यय नहीं होना अनूठा घोटाला है। तीन-तीन वित्तीय वर्ष में एक भी कार्य पूर्ण नहीं होना नौकरशाही की काहिली है।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को संज्ञान को ई ग्राम स्वराज पोर्टल की तरफ ध्यान देना चाहिए।





















