आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज मुख्यालय स्थित रानीगंज बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है जिससे दूर तलाश से आने वाले रहोगिरो को परेशानी की सामना करनी पड़ती है वहीं दूसरी और लालजी उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार के बगल में जिला परिषद में से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य काफी समय पहले पूर्ण कर लिया गया है
निर्माण स्थल पर लगे योजना बोर्ड में जिला परिषद योजना संख्या 2/19-20 के तहत छह लाख 86 हजार 700 रुपए की लागत से लग्जरी स्नानागार सा सार्वजनिक शौचालय खोला गया पर इसका ताला अभी तक नहीं खुल पाया है वही शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है हर रोज हजारों लोग अपने काम से आते हैं रानीगंज मुख्यालय बाजार लोगों को जब आवश्यकता होती है तो पुरुष तो किसी तरह काम चला लेते हैं लेकिन महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है शौचालय निर्माण वर्षों पूर्व होने के बाद भी ताला लगा रहना गंभीर मसला है ।
रानीगंज में 400 मीटर बालिका दौड़ का द्वितीय चरण संपन्न
नजरिया न्यूज़, अररिया। “कौन बनेगी अररिया चैम्पियन 2026” अभियान के तहत Working Digital Media Press Foundation के बैनर पर रानीगंज...
















