आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
भारत निर्वाचन आयोग उच्चतर शिक्षा विभाग भारत सरकार एवं समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नव मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसके लिए महाविद्यालय प्रांगण से राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं शिक्षक एवं कर्मचारी ने महाविद्यालय प्राचार्य डा० दयानंद राउत के के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई जो मुख मार्ग होते हुए स्थानीय हसनपुर मुसहरी टोला का भ्रमण करते हुए पुनः महाविद्यालय में समाप्त हुई हरेली में छात्र एवं छात्राएं बैनर के साथ मेरा पहला वोट देश हित में,पहले मतदान फिर जलपान , अपने वोट के महत्व को पहचानिए समय पर मतदान कीजिए आदि के नारे लगा रहे थे।
रैली के समाप्ति के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ प्राचार्य डॉक्टर दयानंद राउत की अध्यक्षता में हुआ जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ सुबोध मंडल, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रो रूपा रानी, प्रो चंदन कुमारी, प्रो तनवीर आलम, प्रो शंभू कुमार सिंह, प्रोफेसर अब्दुल रऊफ, नीलम कुमारी, साबिर हुसैन, राजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार मंडल, क्लर्क सिम सिम नायक, एवं छात्र-छात्राएं चांदनी, लीजा शोभा, रमेश, दीपक ,संतोष आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किया । धन्यवाद ज्ञापन नोडल पदाधिकारी सुरेश कुमार मंडल के द्वारा करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।






















