दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी, नजरिया न्यूज,04मार्च।
लीडर विपक्ष ने पैदा कर दिया।बिहार बीजेपी में नहीं हैं नेता। रविवार को पटना के गांधी मैदान में राजद की जनविश्वास रैली की समीक्षा में यह बात दिग्गज पत्रकारों ने कहीं। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजद की जनविश्वास रैली को इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। सोशल मीडिया के पत्रकारों ने अभूतपूर्व रैली की सफलता के श्रेय तेजस्वी यादव को देते हुए कहा; भविष्य तो तेजस्वी यादव का है। तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में रैली आयोजित करने से जगह -जगह जनविश्वास रैली में कहा:
लालूजी बीमार चल रहे हैं। 03मार्च को गांधी मैदान में आप लोगों को बुलाया है !आप लोग चलेंगे। तेजस्वी यादव के इस आह्वान पर भीड़ का शंखनाद ! हां आएंगे।
सोशल मीडिया के पत्रकारों ने तेजस्वी की तीन मार्च की रैली की तुलना 1974में लोकनायक जयप्रकाश की रैली में उमड़े जनसैलाब से करते हुए कहा:
गांधी मैदान पट गया। मैदान के बाहर भी पट गया। पटना भर गया ।तिल रखने की जगह नहीं थी। पेड़ों पर लोग चढ़े हुए थे। वैसी ही एकजुटता मंच पर थी। जबर्दस्त भीड़ थी।
अपने अंदाज के लिए ख्यातिलब्ध नेता लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर लेकर तंज कंसा जिसमें वेदना भी थी:
लागल झुलनिया का धक्का बलम कलकत्ता…!यह लोक गाना जिस हालात पर जिसने भी लिखा होगा और उसी हालात,सोच और अंदाज में लालू प्रसाद यादव ने अपनी बात को आवाज दी। उनकीआवाजम में असह्य दर्द की गहराई थी। जनसैलाब उसे विजुलाइज किया होगा। चित्त का चित्र भी लालूजी यादव को शायद बयां नहीं कर सकता।
पीएम मोदीजी पर हमला: मीडिया में लालू प्रसाद यादव के उस बात की भी चर्चा हो रही है:
पीएम मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं।वे राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं।वह सच्चे हिन्दू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुड़वानी चाहिए। जब उनकी मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के लिए वोट करें।
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे की भी आवाज में आम आदमी की कराह थी, हालात के लिए बद्दुआएं थीं,दहाड़ भी थी:मुइ खाल से लोहा को भस्म करने की शक्ति भरने वाली हुंकार थी।
मध्यप्रदेश की रैली से सीधे पटना आए राहुल गांधी ने कहा: केंद्र की मोदी सरकार केवल दो-तीन अमीरों के लिए काम कर रही है। दलितों और पिछड़ों वर्गों की उपेक्षा कर रही है, जिनकी संख्या कुल आबादी की 73प्रतिशत है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा: अपने चाचा को फिर स्वीकार मत करना।
रैली को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा:
उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल मिलाकर लोकसभा की 120सीटें हैं। अगर हम इन दोनों राज्यों में भाजपा की हार सुनिश्चित करते हैं, तो केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन पाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा: उतर प्रदेश 80हराओ का नारा दे रहा है तो बिहार भी पीछे नहीं है। यहां भई40हराओ का नारा है।
उन्होंने कहा: उतर प्रदेश और बिहार ने ठान लिया तो इनका सुपड़ा साफ हो जाएगा। एक तरफ संविधान के रक्षक हैं तो दूसरी तो दूसरी तरफ संविधान के रक्षक हैं।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















