आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
सोमवार को रानीगंज रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ रोहित कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर एचआईवी जागरूकता रथ को रवाना किया है.रेफरल प्रभारी डॉ रोहित कुमार ने बताया कि इस जागरूकता रथ के द्वारा गांव गांव जाकर स्वास्थकर्मी लोगों का एचआईवी,यक्ष्मा,कलाजार सहित कई तरह का बीमारी का निःशुल्क जांच शिविर लगाकर करते हैं और लोगों को उचित परामर्श भी देते हैं.जागरूकता रथ से लोगों को आने -जाने का खर्च के साथ – साथ समय का भी बचत हो रहा है जिससे आमलोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है.हमारा प्रयास भी रहता है कि सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधा गांव -गांव तक पहुंचे.






















