**छब्बीस करोड़, तिरपन लाख की योजनाएं
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र के विकास योजनाओं को लेकर सोमवार को नगर परिषद परिसर में अध्यक्षा आभा सुरेका ने सभी 28 वार्डों के विभिन्न योजनाओं के छब्बीस करोड़ तिरपन लाख उन्चास हजार आठ सौ तेईस रुपये की लागत से 107 योजनाएं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया।
इस सम्बंध में नगर परिषद अध्यक्षा आभा सुरेका ने बताया कि हमारा शहर स्वच्छ हो। हमने लोगों को आश्वासन दिया था कि हम अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में नगर परिषद के अंतर्गत जितने भी कार्य है उसे पूरा करने के बाद ही जाऊंगी।सभी नगर वासियों से मेरा अपील होगा कि सभी लोग घबराएं नहीं की मेरे वार्ड में ये काम नहीं हुआ।मैं सभी कार्य को पूरा करूंगी, पैसों की कमी नहीं है।
साथ ही उन्होंने बताया कि शहर एक से लेकर 28 वार्ड में जलापूर्ति हेतु नलजल योजना, प्याऊ निर्माण, सड़क व नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, डोर टू डोर कचरा प्रबंधन सहित 107 योजनाएं जो छब्बीस करोड़ तिरपन लाख उन्चास हजार रुपये की लागत से योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।सभी योजनाएं का टेंडर प्रक्रिया हो गई।जिसका कार्य शुभारंभ हो गया है। मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों, नगरपरिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।





















