अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 03मार्च
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। दिल्ली में नये चेहरों पर भाजपा ने भरोसा किया है। दिग्गज नेता डॉ. हर्षवर्धन सिंह का टिकट कट गया है। पहली सूची में भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी, मेनका गांधी और वरुण गांधी का भी नाम नहीं हैं। मथुरा से सीने
स्टार हेमामालिनी का नाम है।
लखीमपुर खीरी से पार्टी ने फिर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को टिकट दिया है। उनके बेटे आशीष मिश्र 2021 के लखीमपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त हैं। फिलहाल आशीष मिश्रा बेल पर हैं। उन पर इस मामले में लखीमपुर की अदालत में मुक़दमा चल रहा है।
भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे जबकि गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से मैदान में होंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से टिकट दिया गया है।
चुनाव आयोग ने अभी तक लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।
भाजपा ने 2019 के चुनाव में कुल 303 सीटें जीती थीं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 20-24 के लोकसभा चुनाव के लिए ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में भाजपा के अकेले 370 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताया था।
उत्तर प्रदेश 80 लोक सभा सीटों में से भाजपा ने 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।ऐलान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में जश्न मनाया और आतिशबाज़ी की।
लखनऊ से एक बार फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टिकट मिला है. 2014 से वो लगातार लखनऊ से सांसद रहे हैं।
अमेठी से जहां 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी को हराया था, वहां से वो तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के तहत अमेठी से कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी।वहीं रायबरेली पर भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
लखीमपुर खीरी से पार्टी ने फिर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को टिकट दिया है। उनके बेटे आशीष मिश्र 2021 के लखीमपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त हैं। फिलहाल आशीष मिश्रा बेल पर हैं। उन पर इस मामले में लखीमपुर की अदालत में मुक़दमा चल रहा है।
पार्टी ने फिलहाल कैसरगंज की सीट का टिकट घोषित नहीं किया है।वहां से भाजपा के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इसमें उनके ख़िलाफ़ दिल्ली की एक अदालत में मुक़दमा चल रहा है।
चर्चित चेहरों में भाजपा ने मथुरा से अभिनेत्री हेमा मालिनी को, गोरखपुर में अभिनेता रवि किशन को और आज़मगढ़ से भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को फिर से टिकट दिया है।
श्रावस्ती से राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
51 उम्मीदवारों की सूची में अखिलेश यादव के परिवार का गढ़ माने जाने वाले इटावा और मैनपुरी लोकसभा सीटों से भाजपा के उम्मीदवार अभी घोषित होना बाकी हैं।





















