आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
स्थानीय सत्संग केंद्र रानीगंज में युग पुरुषोत्तम श्री श्री अनुकुलचंद्र जी का शुभ 136 वां जन्म उत्सव समारोह धूमधाम से बनाया गया कार्यक्रम का प्रारंम प्रत्यूष काल में उषा कीर्तन से किया गया। प्रांत 5: 56 बजे सामूहिक बिनती प्रार्थना, नारी नीति, पुरुषोत्तम आदि विभिन्न धर्मग्रंथो का पाठ किया गया अल्पाहार के बाद 8:30 अनुकुलचंद्र जी के तेलचित्र को गाड़ी में सुसज्जित कर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों नर नारियां आकर्षक वेश- भूषा में बैंड बाजा एवं कीर्तन मंडली के साथ नाचते हुए सत्संग केंद्र रानीगंज मंजुला पथ से निकलकर रानीगंज नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए पुनः सत्संग केंद्र रानीगंज पहुंचे नगर परिक्रमा करते हुए सभी भक्ति गीत एवं वंदे पुरुषोत्तम का नारा लगाते हुए झूम रहे थे। वही 11:00 के आसपास मधेपुरा से आए गायक रिपु दा वीरपुर से आए ललित दा राजेंद्र पूर्वे योगेंद्र मंडल राजा दा आदि एक से बढ़कर एक ठाकुर जी पर आधारित भजन का परिवेशन किया जिसमें सभी श्रोता ओत प्रोत हो गये । वही 3:00 के आसपास धर्म सभा का आयोजन हुआ फारबिसगंज से आए समीर दाने कहां की कलयुग में ठाकुर की प्रेमारथ लेकर आए हैं जिनका एकमात्र उद्देश्य मनुष्य का निर्माण करना है
एवं अनुकुलचंद्र जी से जुड़े आदि साधु संतों ने भी संबोधन किया। सत्संग समारोह को सफल बनाने में संयोजक सुनील पंजियार , अमित कुमार महतो, शंभू महतो, कमल किशोर शाह, राजेंद्र पूर्वे, कृष्ण कुमार भगत, सुदेश सिंह, कलानंद मंडल, कंचन नायक, नीलू कुमारी, मनु देवी, सोनी कुमारी, प्रतिमादेवी, आरती देवी सतनारायण पूर्वें , योगेंद्र मंडल आदि कि भागीदारी रही वही रानीगंज के चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा अस्थाई चिकित्सा दल प्रतिनियुक्ति किया गया था वही रानीगंज पुलिस भी मुसतेंद दिखी इस दौरान भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया सत्संग समिति के अध्यक्ष डॉ दयानंद राउत के द्वारा सभी आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं विनती प्रार्थना के बाद सत्संग समाप्त हुई। वहीं महिलाएं भी बढ़ चढ़कर इस सत्संग में हिस्सा ली।






















