आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
शनिवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में चिन्हित पीडीएस दुकान पर शिविर लगाकर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण शुरू किया गया है.कार्ड निर्माण को लेकर नजदीकी सीएससी सेंटर व वसुधा केंद्र को पीडीएस दुकान से टैग किया गया है.इस कार्ड के निर्माण से गरीब लोगों को पांच लाख रु. तक का ईलाज मुफ्त में किए जाने का सरकार का निर्णय है.शनिवार को रानीगंज एमओ सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर 114 पीडीएस दुकान पर शिविर लगना था लेकिन कुछ कारणवश 80 चिन्हित पीडीएस दुकान पर हीं शिविर लग सका.शिविर के पहले दिन समाचार प्रेषण तक लगभग 32 सौ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी एमओ ने दिया.






















