आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभन्न बूथों का बीडीओ बप्पी ऋषिदेव ने भौतिक सत्यापन किया.बीडीओ ने बताया कि मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेजल,शौचालय,विद्युत सहित अन्य जरूरी चीजों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.जहां इन मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिख रहा है,वैसे मतदान केंद्रों को चिन्हित किया जा रहा है,जिसका रिपोर्ट वरीय अधिकारियों का भेजा जाएगा फिर मूलभूत सुविधाओं का कमी को पूरा किया जाएगा.






















