समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
शशिकांत राय, ए डी जे सह समिति के अध्यक्ष एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह समिति के सचिव अखिलेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में आगामी 09 वीं मार्च 2024 को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में 10 बजे दिन से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु शनिवार को न्यायिक पदाधिकारियों, अनुमंडलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, माप तौल पदाधिकारी, श्रम , बिजली ,नगरपरिषद, बी एस एन एल आदि विभाग के पदाधिकारियों के साथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय की अध्यक्षता में एवं उनके प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए ए डी जे शशिकांत राय ने सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस करें तथा सभी सुलहनीय वादों के पक्षकारों के साथ प्री सीटिंग करें , ताकि अधिकाधिक वादों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सके । बैठक का संचालन करते हुए समिति के सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार अपने अपने स्तर से कराएं , ताकि अधिकाधिक वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से हो सके।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण से होनेवाले फायदों से भी पक्षकारों को अवगत करायें।उन्होंने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से यह अनुरोध किया कि ससमय सभी नोटिस का तामिला चौकीदार के माध्यम से कराएं।
मौके पर बैठक में अवर न्यायाधीश द्वितीय कविता कुमारी, अवर न्यायाधीश तृतीय विवेक चंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद, अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद नजीब अनवर, अंचलाधिकारी नेहा कुमारी, कुमार हर्ष, कनीय विद्युत अभियंता सचिन कुमार, पंचायतीराज पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन, अमित कुमार, माप तौल पदाधिकारी रविकांत संतोष, नगर परिषद , दलसिंहसराय से सुशील कुमार दास , श्रम विभाग से सुबोध कुमार मिश्र, बी एस एन एल से अंकित रंजन , वन विभाग से शिवजी आदि अधिकारीगण मौजूद थे।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















