आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
छात्र राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रभारी मनीष कुमार राणा ने कहा कि रमाकांत यादव के नेतृत्व में जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा एवं होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अररिया जिला के सभी पंचायत में छात्र युवा नौजवान को जागरूक किया जाएगा, वही रमाकांत यादव ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी की लिस्ट प्रदेश कमेटी में भेज दिया जाएगा और अररिया जिला के सभी प्रखंड में छात्रों के हित के लिए एक अभियान चलाया जाएगा सभी कॉलेज एवं स्कूल में विद्यार्थियों का शोषण हो रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा जो छात्र एवं छात्राओं के हित के लिए काम करेगा निस्वार्थ भाव से और रमाकांत यादव ने कहा कि अररिया को अररिया एवं फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में सभी सीटों पर छात्र राजद प्रत्याशी उतारेगी एवं सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी






















