नजरिया न्यूज रानीगंज।
बौसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों पर मंगलवार की रात्रि छापेमारी कर आधा दर्जन अभियक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त में कांड संख्या 15/24 के अभियुक्त पोठिया वार्ड संख्या दस निवासी दिव्ययंतु कुमार सिंह,कांड संख्या 16/24 के अभियुक्त भगवानपुर वार्ड संख्या चार निवासी नीतीश कुमार ,कांड संख्या 17/24 के अभियुक्त गुणबंती वार्ड सांख्य चार निवासी चंद्रमणि झा,कांड संख्या 18/24 के अभियुक्त गुणबंती निवासी विकास राय उर्फ मंटू राय,वारंटी तामघट्टी निवासी गौतम कुमार सिंह उर्फ गौरव सिंह,तमघट्टी वार्ड संख्या 17 निवासी देवलाल मुर्मू,जनाथ हांसदा शामिल है.गिरफ्तार सभी आरोपी को थानाध्यक्ष विकास पासवान ने न्यायिक हिरासत में बुधवार भेजने की बात कही।






















