आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
मृतक के पत्नी के आवेदन पर टेम्पू चालक पर तेजी व लापरवाही से टेम्पू चलाने पर पति का मौत होने का आरोपित किया है।
रानीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या17निवासी अरुणा देवी ने बताया है कि मंगलवार की संध्या समय करीब साढ़े छह बजे मेरा मृतक पति शैलेन्द्र सिंह अपने भतीजा सोनू के साथ सायकिल से आ रहें थे।कि जैसे ही सरसी रानीगंज मार्ग सत्संग भवन के समीप पहुँचे की तभी सरसी मार्ग की ओर से आ रहे टेम्पू चालक तेजी व लापरवाही से टेम्पू चलाकर मेरे पति को टेम्पू से रौंद दिया।जिससे मेरा पति के सर के पीछे भाग गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।साथ ही छाती पर टेम्पू चढ़ने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।जिससे घटना स्थल पर ही पति शैलेंद्र सिंह का मौत हो गया।जिसमें मेरा भतीजा घटना में बाल बाल बच गया।उक्त टेम्पू महिंद्रा कम्पनी जिसका पंजीयन नम्बर बीआर11टी0908 का चालक सुपौल जिला छातापुर थाना तमुआ वार्ड संख्या09निवासी चालक सूरज कुमार को घटनास्थल पर मौजूद लोग रानीगंज थाना को घटना की सूचना देने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुँचकर चालक सहित टेम्पू को थाना लाया।बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया।मामलें को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पत्नी के बयान पर केश दर्ज किया गया है।टेम्पू के चालक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।




















