आदित्य नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बुधवार को रानीगंज – सरसी मुख्य मार्ग पर बड़हारा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल व्यक्ति बाइक से रानीगंज की ओर आ रहा था.इसी क्रम में एक तेज गति अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दिया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल को रानीगंज पुलिस के सहयोग से रेफरल अस्पताल रानीगंज लाया गया.जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पीके मेहता के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया गया.घायल व्यक्ति सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मेहचंदा वार्ड संख्या पांच निवासी मो.कुर्शिद( 60)है.
इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में शामिल कार व बाइक को जब्त कर लिया गया है.






















