* बैठक किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने,उनके खुशहाली को लेकर आंदोलन का लिया गया निर्णय .
आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित उमेश प्रसाद यादव के कामत परिसर में किसान संगठन के अध्यक्ष विमल मेहता के अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई.बैठक को संबोधित करते हुए किसान संगठन के अध्यक्ष विमल मेहता ने कहा कि आज किसानों का भूमि को जबरन असामाजिक तत्वों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है. किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रही , किसानों के आय कैसे दोगुनी हो आदि बातों पर विस्तार से चर्चा किया .तो वहीं मुखिया संघ के प्रिंस विक्टर ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में काफी भूमि विवाद है जो वास्तविक भू -धारियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है.
किसानों के चेहरे पर कैसे खुशहाली आएगी किसानों के बच्चे को कैसे बेहतर शिक्षा मिलेगी, किसानों के आय को दोगुनी करने सहित किसानों के अन्य समस्या को लेकर किसान संगठन के शिष्टमंडल के साथ जिला प्रशासन से मिलकर इन समस्याओं का निदान को लेकर मांग करेंगे.यदि मांग को नहीं माना जाएगा तो किसान संगठन के बैनर तले किसानों के समस्या को लेकर आंदोलन किए जाने की बात कही.साथ हीं उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों के हर खेत तक जल्द पानी पहुंचाने का मांग किया है.
बैठक में अध्यक्ष बिमल मेहता,मुखिया संघ प्रिंस विक्टर ,सुरेंद्र यादव,उमेश प्रसाद यादव,बैजनाथ यादव ,अर्जुन यादव,विशुनदेव यादव,दिलीप यादव,
कुमोद यादव ,मिठ्ठू यादव,पिंटू यादव,ध्रुव यादव,संजय सिंह,आशीष यादव , पुष्पम कुमार,महेश सिंह,मो.युनुस,तेजनारायण यादव,अशोक मंडल, सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.






















