आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के परसाहाट पंचायत के श्याम टोला से लालपुर तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से 200.709 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है.घटिया सड़क निर्माण कार्य होने से नाराज दर्जनों स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया है
.प्रदर्शनकारी विजय कुमार मेहता, नुनुलाल मेहता,प्रकाश मेहता,मुकेश मेहता,प्रदीप मेहता,परमेश्वरी मेहता,जायनारायण मेहता ,मनीष यादव,संजीव मेहता,पुनीत लाल मेहता ,सुधीर मेहता ,देवनंदन मेहता आदि ने बताया कि मापदंड के अनुरूप सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है.मेटेरियल में मिट्टी मिलाकर सड़क का निर्माण किया गया है.सड़क निर्माण में गिट्टी का मात्रा बहुत कम है.प्रदर्शनकारियों अविलंब मापदंड अनुरूप विभागीय अधिकारियों के देखरेख में सड़क निर्माण करवाने का मांग किया है साथ हीं उक्त सड़क का निर्माण कार्य का जांच का मांग किया है.






















