– लालू के लाल तेजस्वी यादव को देखने के लिए रेशमलाल चौक, राधा कृष्ण मंदिर,भरगामा मोड़, काली मंदिर चौक, बस स्टैंड,रामपुर,कालोनी, डाक बंगला चौक, गितवास बाजार में लोगों की भारी भीड़।
नजरिया न्यूज़ रानीगंज ।
सोमवार को जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का रोड सो कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष व युवा राजद जिलाध्यक्ष बसिरुद्दीन पंचायत अध्यक्ष से लेकर कोर कमिटी के सभी सदस्यों के साथ जगह जगह झंडा, बैनर, तोरण द्वार से रेशमलाल चौक से लेकर रजोखर तक रात दिन एक कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
रोड सो कार्यक्रम रानीगंज क्षेत्र रेशमलाल चौक में 11बजे निर्धारित था।जिसको लेकर लालू के लाल तेजस्वी यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं की सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी।रानीगंज थाना क्षेत्र का बॉडर एरिया रेशमलाल चौक पर सुबह के 09बजे ही क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं लालू के लाल को देखने पहुचे।काफी इंतजार के बाद साढ़े तीन बजे रेशमलाल चौक पहुँचे।जहाँ राजद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व गगन भेदी नारे के साथ स्वागत किया।लोगों में तेजस्वी यादव की एक छलक पाने व अपने मोबाईल से फोटो क्लिक करते नजर आए।बस में आगे बैठे तेजस्वी यादव लोगों का उत्साह देखते ही लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए बस के छत पर आग गए।उसके बाद रानीगंज राधा कृष्ण मंदिर,भरगामा मोड़ रानीगंज, काली मंदिर चौक, हॉस्पिटल चौक, बस स्टैंड चौक, रामपुर चौक, कलोनी चौक, डाक बंगला चौक हाँसा, गितवास,छतियोना आदि जगहों पर लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।
रेशमलाल चौक, रानीगंज मार्केट व रामपुर में सड़क किनारे जेसीबी मशीन से कार्यकर्ताओं ने फूल की वर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया।इस दौरान संथाली जाती के लोग अपनी परंपरा गत तीर धनुष व ढोल नगारा बजाकर स्वागत किया।दर्जनों घोड़े पर सवार लोगों ने अपने नेता के स्वागत में आगवानी किया।
वही रेशम लाल चौक पर युवा नेता मयंक पासवान के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
रानीगंज प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह व युवा जिलाध्यक्ष बसिरुद्दीन ने रोड सो को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए।दोनो ने कहा कि जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17साल में नहीं कर पाए हमारे नेता 17महीने में कर दिखाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में, जिला अध्यक्ष मनीष यादव ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,युवा जिलाध्यक्ष बसिरुद्दीन,पूर्व विधानसभा राजद प्रत्याशी अविनाश मंगलम,प्रखण्ड उपाध्यक्ष सौरव राणा,मंटू यादव,पवन देव,टिंकू पासवान,डेविड यादव,मोहम्मद सुखानू, गुड्डू यादव,मो.इरसाद, सहित सेकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।






















