आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज।
रविवार को रानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के अलग अलग जगहों से विभिन्न कांडों में छापेमारी कर पाँच वारंटी को गिरफ्तार किया है।जिसमें हीरानगर वार्ड संख्या09 निवासी दयानंद ऋषिदेव व ब्रहमदेव ऋषिदेव, शिवनगर मझुआ निवासी सहदेव मेहता उर्फ सत्यदेव मेहता,परिहारी निवासी दिलीप ठाकुर पिता रामचन्द्र ठाकुर,कोहबरा बिशनपुर निवासी जगदीश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ कर रविवार को न्यायालय में पेश करने की बात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया।






















