रानीगंज मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में हुआ परिचर्चा कार्यक्रम।
आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज।
रविवार को रानीगंज मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन रानीगंज शिव शिष्य परिवार की ओर से किया गया।आयोजित विराट शिव गुरु महत्व में शिव शिष्य व शिष्या की भीड़ का जन सैलाब देखने को मिली।शिव गुरु महोत्सव में मौनी कुमारी,सिंपी कुमारी,कन्हैया कुमार,मिथिलेश कुमार आदि ने अपने भजन से मौजूद लोगों को झूमा दिया।भजन पर श्रोता जमकर तालियां बजाते रहे।परिचर्चा में वक्तों ने बताया कि संसार के सभी प्राणी शिव के शिष्य हैं और वे सभी प्राणियों का रक्षा करता है,साथ हीं सबको मुक्ति देता है।महादेव बड़े दयालु होते हैं वे सब पर दया की वर्षा करते हैं।
जो महादेव को अपना गुरु बनाए हैं उनके जीवन के सब दुख मिट जाते हैं. लोगों को महादेव को गुरु बनाकर जीवन में शांति लाना चाहिए ।शिव के शिष्य कभी भी कष्ट में नहीं रहते हैं वह अपने शिष्य को कष्ट से निकाल लेते हैं।वहीं मौजूद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण पूर्वे,श्यामल,छोटेलाल साह,फूलो देवी,अरुण नायक,मुन्ना,निरंजन ठाकुर,मनीष साह,आशा सिंह,धीरेंद्र सिंह,मनोज साह,घोतन ठाकुर,नम्रता कुमारी,नागो पोद्दार,मनोहर शर्मा सहित सैकड़ों लोग सक्रिय दिखे।






















