अररिया जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में जेडीयू के कई दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन सीताराम मंडल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद, पूर्व मंत्री मंजर आलम, पूर्व विधायक अचमित ऋषिदेव और जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। सभा में वक्ताओं ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला आरक्षण, जीविका और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को बिहार के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।
नेताओं ने कहा कि बिहार को अराजकता और अव्यवस्था से निकालकर विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ाने में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।




















