संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी, अररिया। मंगलवार, 24 नवंबर 2026 की सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में हलचल मच गई। Android मोबाइल के अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम के अनुसार भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.4 बताई गई। मोबाइल पर जारी चेतावनी में भूकंप का केंद्र लगभग 164.5 किलोमीटर दूर बताया गया।भूकंप के अलर्ट के साथ लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई। चेतावनी में बताया गया कि भूकंप के बाद भी कुछ झटके महसूस हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को जमीन पर नीचे बैठने, किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे शरण लेने और झटके समाप्त होने तक वहीं सुरक्षित रहने की सलाह दी गई।लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।




















