उमरिया में नेशनल हाईवे-43 पर निर्माण कार्य के चलते राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार रात से हुई बारिश के बाद मोर्चा फाटक के पास सड़क दलदल में तब्दील हो गई। सड़कु पर डाली गई मिट्टी गीली होने से वाहनों के पहिए थम गए। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर करीब 3-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चार ओवरब्रिज का चल रहा निर्माण
दरअसल, उमरिया से शहडोल के बीच नेशनल हाईवे-43 पर चार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। मोर्चा फाटक के पास निर्माण के दौरान सड़क की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। सड़क पर मिट्टी डाले जाने के कारण बारिश होते ही यहां आवागमन मुश्किल हो गया। गीली मिट्टी में वाहन फंसने लगे, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
नेशनल हाईवे-43 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
नेशनल हाईवे-43 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
ठेका कंपनी को सड़क सुधारने के निर्देश
मामले की जानकारी मिलने के बाद एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक अवधेश स्वर्णकार ने ठेका कंपनी को सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सुधार कार्य के लिए मशीनें लगाई गईं। उन्होंने बताया कि सड़क सुधार का काम जारी है। निर्माण कार्य के दौरान थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन विभाग का प्रयास है कि आवागमन में लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।उमरिया में नेशनल हाईवे-43 पर निर्माण कार्य के चलते राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार रात से हुई बारिश के बाद मोर्चा फाटक के पास सड़क दलदल में तब्दील हो गई। सड़कु पर डाली गई मिट्टी गीली होने से वाहनों के पहिए थम गए। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर करीब 3-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चार ओवरब्रिज का चल रहा निर्माण
दरअसल, उमरिया से शहडोल के बीच नेशनल हाईवे-43 पर चार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। मोर्चा फाटक के पास निर्माण के दौरान सड़क की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। सड़क पर मिट्टी डाले जाने के कारण बारिश होते ही यहां आवागमन मुश्किल हो गया। गीली मिट्टी में वाहन फंसने लगे, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
नेशनल हाईवे-43 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
ठेका कंपनी को सड़क सुधारने के निर्देश
मामले की जानकारी मिलने के बाद एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक अवधेश स्वर्णकार ने ठेका कंपनी को सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सुधार कार्य के लिए मशीनें लगाई गईं। उन्होंने बताया कि सड़क सुधार का काम जारी है। निर्माण कार्य के दौरान थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन विभाग का प्रयास है कि आवागमन में लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।













