- रात्रि विशेष छापेमारी अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी, शनिवार को अररिया भेजा गया
जोकीहाट/अररिया। अल्लमा गजाली। जोकीहाट थाना पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे रात्रि विशेष छापेमारी अभियान के तहत एक एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान बेचन (45 वर्ष), पिता–स्वर्गीय एतवारी, साकिन–सिसौना, थपकौल, मटियारी गांव, थाना–जोकीहाट, जिला–अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोकीहाट थाना पुलिस की ओर से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने छापेमारी कर बेचन को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।इस छापेमारी अभियान में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के अलावा सब इंस्पेक्टर रजनीकांत, पंकज कुमार, पीटीसी रोहित तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।






















