संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी वर्ष 2026-27 में धान अधिप्राप्ति को लेकर सरकार की ओर से निर्धारित व्यवस्था, भाड़ा सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से परेशान
पैक्स अध्यक्षों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। पलासी प्रखंड क्षेत्र के बरदबट्टा पंचायत भवन में पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता
बरदबट्टा पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया से पहुंचे मोहम्मद अली राजा, सहकारी कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति के दौरान होने वाली परेशानियों, भाड़ा भुगतान सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षों ने कहा कि सरकार द्वारा पैक्सों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की व्यवस्था तो की जाती है, लेकिन इससे जुड़ी कई आवश्यक सुविधाएं एवं भुगतान समय पर नहीं मिलने से पैक्सों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की मौके पर हजारी प्रसाद मंडल, प्रखंड अध्यक्ष, पलासी
व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद यादव, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद नवाजिश, ज्ञानानंद विश्वास, नवीन यादव, अशोक झा, नौशाद आलम, योगेंद्र यादव, अलीमुद्दीन, प्रदीप यादव, अजीत कपूर, शिवानंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




















