आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज रानीगंज
ग्राम पंचायत राज बगुलाहा रानीगंज में रुद्र महायज्ञ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य मेला का आयोजन हो रहा है कार्यक्रम की जानकारी आयोजन कर्ता एवं बगलाहा पंचायत के मुखिया सह नेता प्रिंस विक्टर ने देते हुए बताया कि दिनांक 5 मार्च को कलश यात्रा, 6 मार्च को शिखर पूजन नगर भ्रमण 7 मार्च को शिव परिवार अधिवास, 8 मार्च को अखंड शिव नाम संकीर्तन, 9 मार्च को श्री कृष्ण रासलीला, 10 मार्च को शिव लीला आयोजन तथा 11 मार्च को यज्ञ तथा भक्ति जागरण का आयोजन हो रहा है इसको लेकर बगुलाहा पंचायत में माहौल भक्ति में बना हुआ है। इस पूजा में वैदिक मंत्रों का उच्चारण करने के लिए यज्ञाचार्य श्री आदित्यनाथ जी काशी बनारस से चलकर आ रहे हैं।






















