वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना परिसर में शनिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन महिला थाना अध्यक्ष एवं राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम के नेतृत्व में किया गया। ऐसा ही संवाद का मंच मुसीबत परेशानी झेल रही महिलाओं को पुलिस परामर्श केंद्र महिला थाना किशनगंज उपलब्ध करा रहा है।
आपसी पारिवारिक मामलों को पुलिस द्वारा सुलझाया जाता है। पारिवारिक विवाद से पीड़ित कुल सात मामले पहुंचे। इस दौरान राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम एवं एएसआई अनुष्का शर्मा के द्वारा समझा भुझा कर मौके पर चार मामले का निष्पादन कर दिया गया।






















