आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
शनिवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के अध्यक्षता में उनके आवास पर प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई.बैठक में आगमी सोमवार को नेता विरोधी दल के रानीगंज आगमन को लेकर विशेष तैयारी को लेकर चर्चा की गई.प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी को लेकर व कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष रूप से तैयारी की जा रही
.रानीगंज में नेता प्रतिपक्ष का रोड शो कार्यक्रम भी होगा.बैठक में प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अविनाश मंगलम,युवा जिलाध्यक्ष मो.बशीरउद्दीन,प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ राणा,मो.इस्माइल,पवन देव,डेविड कुमार ,सिंटू चौधरी,नयन मेहता,सूरज देव,नगर अध्यक्ष टिंकू पासवान,दिनेश यादव,गुड्डू यादव,अमित कुमार सिंह,उमेश यादव ,मो.जमाल,मो.सुखानू,जयप्रकाश यादव,पूर्व मुखिया जयचंद यादव,महेश सिंह,मो.युनुस,सुनील सिंह सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.






















