आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बौसी पुलिस ने क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने के लिए पूर्व कांड के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष विकास पासवान के नेर्तत्व में विभिन्न कांडों में फरार चल रहें अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इसी कड़ी में छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
बौसी थाना कांड संख्या 178/23 मामलें में फरकिया वार्ड संख्या10 निवासी मंगल महतों पिता स्व. नीरो महतो,कांड संख्या 15/24 बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत नंदपुर वार्ड संख्या05निवासी मनोज चौधरी व कुम्हरा गोपालपुर वार्ड संख्या13निवासी सिकन्दर ऋषिदेव व दुर्गा ऋषिदेव को पकड़ा है।थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि धराये चारों अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।






















