नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। बरदाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में पुलिस ने छापेमारी कर 102 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में अफसाना खातुन (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका पति मुस्तफा अंसारी मौके से फरार हो गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बरदाहा निवासी अफसाना खातुन और उसका पति मुस्तफा अंसारी कथित रूप से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की, जहां अफसाना खातुन को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया।
इस संबंध में बरदाहा थाना कांड संख्या 61/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। फरार मुस्तफा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष इम्तेयाज खान, इम्तेयाज अहमद, महिला सिपाही अनुराधा कुमारी, गृह रक्षक राजेश कुमार और चौकीदार जय किशोर पासवान शामिल थे। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।



















