संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र के मजलिसपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में गैस खाली करने के दौरान हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चहतपुर गांव के वार्ड संख्या सात निवासी दिलीप साह (40 वर्ष), बाबुल ततमा (21 वर्ष) और राजो देवी (45 वर्ष), हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप साह गैस खाली कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें दिलीप साह, बाबुल ततमा और राजो देवी घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने
घायलों का प्राथमिक उपचार किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी के चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने घायलों का इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप साह और बाबुल ततमा की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, राजो देवी का इलाज पलासी अस्पताल में जारी है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है। हालांकि, हादसा किस कारण हुआ और गैस खाली करने के दौरान किन परिस्थितियों में लोग घायल हुए, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


















