संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड अंतर्गत कुर्जी पंचायत के बकराडांगी गांव में बुधवार की सुबह बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बकराडांगी गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी प्रमोद कुमार यादव, पिता स्वर्गीय हरि प्रसाद यादव के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रमोद कुमार यादव को अचानक बिजली का करंट लग गया। हालांकि, करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पलासी लाया गया।सीएचसी पलासी में प्रभारी चिकित्सक डॉ. जहांगीर आलम और डॉ. परवेज हयात ने युवक की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।बताया जाता है कि प्रमोद कुमार यादव की मौत की खबर फैलते ही बकराडांगी गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने युवक की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।फिलहाल, बिजली का करंट लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद गांव में इस हादसे को लेकर चर्चा बनी हुई है। 28 वर्षीय युवक की असामयिक मौत से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।
पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड क्षेत्र के मजलिसपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में गैस खाली करने के...



















