संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के बिलारतीबाड़ी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय परवेज को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने 100 एमएल की छह सीलबंद बोतलें और आठ खाली बोतलें जब्त की हैं।पुलिस के आवेदन के अनुसार, 15 अक्टूबर को गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलारतीबाड़ी गांव निवासी परवेज अपने घर में कोडीनयुक्त कफ सिरप छिपाकर रखता है और उसकी बिक्री करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और सशस्त्र बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की।स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। इस दौरान रसोईघर से कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने सिरप जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




















