वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।
राजनीति में भी अमिट पहचान पहचान बनाने की ओर अग्रसर बिहार सरकार भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का एक प्रशासक का जीवन पाठ्य-पुस्तकों में शामिल करने लायक है। कर्मयोगी डॉ. दिलीप जायसवाल के जीवन को जीने की कोशिश राजस्व विभाग के पदाधिकारियों ने किया तो प्रदेश की रैयत को पूर्ण संतुष्टि की प्राप्ति होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।
यह बात किशनगंज जिले के उन लोगों ने कहीं जो बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल के प्रशासनिक क्षमता के कायल हैं।
आजाद हिंद फौज के संगठन कर्ता सुभाष चंद्र बोस और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल के जीवन को जीने की कोशिश करने वाले डा. दिलीप जायसवाल कर्म के पुजारी हैं जिसका प्रभाव राजस्व विभाग के अधिकारियों पर दिखाई देने लगा है।
फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क
जल संसाधन विभाग ने किया निरीक्षण; होगी कड़ी कार्रवाई नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। नरेश कुमार मंडल। ग्रामीण कार्य विभाग की लापरवाही...



















