संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने 12 अक्टूबर की रात वाहन जांच के दौरान 31.8 लीटर नेपाली शराब और एक रॉयल इनफील्ड बाइक जब्त की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अनमोल कुमार साह अपने एक साथी के साथ फरार हो गया।प्राथमिकी के अनुसार, रात करीब 9:40 बजे पलासी चौक पर वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए वार्ड संख्या सात में अरुण साह के घर के पास उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान अफरा-तफरी के बीच अनमोल कुमार साह अपने साथी के साथ शराब से भरा बैग लेकर फरार हो गया।पुलिस ने हरे रंग के बैग से 300 एमएल की 106 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 31.8 लीटर बताई गई है। मौके से बिना पिछली नंबर प्लेट वाली रॉयल इनफील्ड बाइक (नंबर BR-38AD-7354) भी जब्त की गई।मामले में पुअनि विजय कुमार यादव के आवेदन पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अनमोल कुमार साह, उसके अज्ञात साथी, बाइक मालिक, सपना कुमारी, काजल कुमारी और दो अज्ञात लड़कियों को आरोपी बनाया गया है। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है।
















