- संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
- पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित करीब 100 वर्ष पुराने मां काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से शाम तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मां काली और मां दुर्गा का एक ही परिसर में मंदिर होने के कारण यह स्थान पलासी सहित आसपास के गांवों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर की खास विशेषता यह है कि यहां लंबे समय से पशु बलि की प्रथा बंद है।सच्चे मन से मन्नत मांगने पर पूरी होती है मनोकामना मां काली-दुर्गा मंदिर कमेटी के
अध्यक्ष सदानंद यादव ने बताया कि मंदिर में वर्षों से परंपरागत तरीके से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती रही है। श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मन्नत मांगने पर मां भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में चढ़ावा चढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा होती है और यहां पशु बलि की प्रथा बंद है।आरती और पुष्पांजलि से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर मंदिर के पुजारी रामकुमार झा ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना, संध्या आरती और पुष्पांजलि से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी की जा रही है।अष्टमी-नवमी को नाटक, जतरा पर भक्ति जागरण मंदिर कमेटी के सचिव गणेश कुमार भगत ने बताया कि दुर्गापूजा के अवसर पर अष्टमी और नवमी को स्थानीय कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा। दोनों दिन दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। वहीं, जतरा के दिन भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि धार्मिक और सांस्कृतिक
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।एक ही परिसर में काली, दुर्गा, शिव और हनुमान मंदिर मंदिर परिसर में मां काली और मां दुर्गा के मंदिर के अलावा बाबा भोलेनाथ का शिव मंदिर भी स्थित है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव ने बताया कि दुर्गापूजा के बाद समारोहपूर्वक हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी। मंदिर परिसर में स्थायी दुकानें भी हैं, जो दुर्गापूजा के दौरान मेले की रौनक बढ़ाती हैं। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों के साथ उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है।आयोजन को सफल बनाने में जुटे कमेटी के सदस्य दुर्गापूजा के आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्य सक्रिय हैं। कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव, सचिव गणेश कुमार भगत, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद भगत और उपाध्यक्ष गौतम सिद्धार्थ के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में संजय कुमार मांझी, लक्ष्मण ठाकुर, गणेश साह, मुन्नी लाल मांझी, शंकर मांझी, दिलीप कुमार भगत, मिथुन कुमार भगत, राज कुमार साह, सुनील कुमार भगत, अरुण चौधरी, संजय कुमार भगत, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता, बिहारी ठाकुर, सुरेश प्रसाद साह, जीवन लाल साह, कुणाल कुमार साह, महेंद्र भगत, पप्पू कुमार यादव, राजा भगत, कन्हैया भगत और रवि प्रकाश भगत सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
पलासी में घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार 6 सीलबंद और 8 खाली बोतलें जब्त, आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के बिलारतीबाड़ी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से कोडीनयुक्त...



















