नजरिया न्यूज़, अररिया। मौसम विभाग की ओर से अररिया जिले में अगले तीन घंटों के लिए मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। सुबह 6:55 बजे से 9:55 बजे तक जिले के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात के साथ करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से लोगों से मौसम खराब रहने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। तेज हवा और वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों तथा अन्य असुरक्षित स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों और ग्रामीणों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।



















