नजरिया न्यूज रानीगंज।
शुक्रवार को रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर विभिन्न ब्रांड के कुल 48 लीटर विदेशी शराब के साथ बजाज कम्पनी का प्लेटिना बाइक को जप्त किया है। जबकि मौके से कारोबारी को गिरफ्तार करने में रानीगंज पुलिस को सफलता मिला है।
गिरफ्तार किए शराब कारोबारी बगुलाहा वार्ड संख्या 02 निवासी रंजीत यादव बताया जा रहा है। जप्त बिदेशी शराब ब्लेंडर प्राइड 750एमएल 03पीस,एम्पेरियल ब्लू 750 एमएल 42पीस,रॉयल स्टेज़ 750एमएल का 19 पीस कुल 48 लीटर बरामद किया है।
मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अग्रसर कारवाई की जा रही है।






















