नजरिया न्यूज़, अररिया। आवश्यक मेंटेनेंस एवं पेड़ की टहनी और बांस कटाई कार्य को लेकर 4 अक्टूबर को अररिया में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33 केवी अररिया फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
इसके कारण अररिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति भी लगभग चार घंटे प्रभावित रहेगी। इस दौरान शहर एवं आसपास के संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी विद्युत संबंधी कार्य निर्धारित शटडाउन अवधि से पहले पूरा कर लें। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस एवं सुरक्षा कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया है। अधिकारियों के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।