संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
अररिया पलासी थाना क्षेत्र के डेंगा वार्ड संख्या-11 में कबाड़ी दुकान का ताला तोड़कर बैटरी व इनवर्टर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में दो संदिग्धों को पकड़े जाने की बात सामने आई है।दुकान संचालक फिरोज ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह डेंगा चौक से करीब 700 मीटर पश्चिम कबाड़ी की दुकान चलाते हैं। 2 अक्टूबर की रात करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 1:30 बजे चौकीदार ने फोन कर दुकान का ताला टूटे होने तथा बैटरी व इनवर्टर गायब होने की सूचना दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो चौकीदार ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. राहुल उर्फ अबू कलाम (25) बताया। उसने अपने साथ सलाउद्दीन (35) के होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को पकड़कर थाना लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जाता है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।















