जोगबनी। आगामी 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित सेवा मशाल यात्रा सह रैली की सफलता को लेकर शनिवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव के आवास पर हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया साह ने की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा व विशिष्ट अतिथि रोहित यादव मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के दिनेश साह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के गुड्डू सिंह और पंचायती राज प्रकोष्ठ के अजय सहनी को जिला सह-संयोजक मनोनीत किया गया। लालू दुबे व अशोक जैन को नगर के विशिष्ट आमंत्रित सदस्य चुना गया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अररिया – मानव तस्करी का ट्रांजिट रूट बनता जा रहा सीमांचल
विशेष स्टोरी नजरिया न्यूज़, अररिया। सीमांचल के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत आसपास के इलाकों में मानव तस्करी का...
















