संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया।
पलासी अररिया भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता दरबार में सुनवाई की गई। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की गई।
सीआई पवन पंडित एवं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मुशर्रफ आलम ने संयुक्त रूप से बताया कि जनता दरबार में प्राप्त 11 मामलों में से 5 मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में सुनवाई पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगले जनता दरबार के लिए सुरक्षित रखा गया है।
जनता दरबार के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध तथ्यों की जांच की और आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रयास किया। अधिकारियों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को कानून के अनुरूप समाधान कराने की दिशा में आवश्यक जानकारी भी दी।इस अवसर पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सीआई पवन पंडित, मुशर्रफ आलम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
















